विकास भवन सभागार मे शहरी क्षेत्र के MOIC और कोटेदारों के साथ आयुष्मान कार्ड निर्माण संबंधी महत्वपूर्ण बैठक की गई आयोजित
Gargachary Times
30 January 2026, 20:53
104 views
Agra
आयुष्मान कार्ड निर्माण हेतु मुख्य विकास अधिकारी महोदया की अध्यक्षता में दिनांक 30.01.2026 को विकास भवन सभागार मे शहरी क्षेत्र के MOIC और कोटेदारों के साथ आयुष्मान कार्ड निर्माण संबंधी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपस्थित समस्त कोटेदारों की आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु ऑपरेटर आईडी बनाई गई, जिससे वे अपने-अपने क्षेत्र के पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बना सकेंगे। बैठक के दौरान आयुष्मान योजना के लाभार्थियों की पात्रता संबंधी विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव एवं आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि गोपाल उपस्थित रहे।