Loading...

मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में बैंको के क्षेत्रीय प्रबन्धको जिला समन्वयकों के बैंकवार प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित

Gargachary Times 30 January 2026, 20:59 78 views
Firozabad
मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में बैंको के क्षेत्रीय प्रबन्धको जिला समन्वयकों के बैंकवार प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित
कलेक्ट्रेट सभागार, दबरई फिरोजाबाद में मुख्य विकास अधिकारी महोदय फिरोजाबाद की अध्यक्षता में बैंको के क्षेत्रीय प्रबन्धकों/जिला समन्वयकों के साथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनान्तर्गत बैंकवार प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा योजनान्तर्गत जनपद में स्थित ऐक्सिस बैंक, केनरा बैंक, एच०डी०एफ०सी० बैंक, कोटक महिन्द्रा बैंक लि० की कम प्रगति पर रोष व्यक्त करते हुये क्षेत्रीय प्रबन्धक / जिला समन्वयक को निर्देशित किया गया, कि ये 02 दिवस में बैंक स्तर पर लम्बित आवेदन पत्रों पर ऋण स्वीकृत / वितरण की कार्यवाही कराते हुये उपायुक्त उद्योग को प्रगति से अवगत करायेंगे। निर्देश दिये गये, कि जिन बैंक शाखाओं की प्रगति नगण्य / अत्याधिक कम है, के सम्बन्ध में बैंकों के उच्चाधिकारियों को पत्र प्रेषित करें। योजनान्तर्गत जिन बैंकों द्वारा अत्याधिक मात्रा में चिना किसी ठोस कारण के आवेदन पत्र निरस्त किये गये है, अथवा निरस्त किये जा रहे हैं, की परीक्षण कराये जाने के सम्बन्ध में एक जिला स्तरीय कमेटी गठित कराये जाने निर्देश दिये गये। गठित कमेटी बैंकों द्वारा निरस्त किये गये आवेदन पत्रों का परीक्षण करेगी कि निरस्त किये गये आवेदन पत्र भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया की गाइडलाइन के अनुसार किये गये है अथवा नहीं। कमेटी द्वारा परीक्षणोपरान्त अपनी विस्तृत बैंकवार रिपोर्ट 15 दिवस में तैयार कर उपायुक्त उद्योग के माध्यम से जिलाधिकारी महोदय के समक्ष प्रस्तुत करेगी। बैठक में सम्बन्धित बैंक के जिला समन्वयक / शाखा प्रबन्धक की अनुस्थिति पर महोदय द्वारा असंतोष व्यक्त करते हुये निर्देशित किया गया, कि इस सम्बन्ध में उनका कारण सहित स्पष्टीकरण आगामी 03 दिवस में प्रस्तुत करने हेतु पत्र प्रेषित किये जाने के निर्देश दिये गये। बैठक में उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग केन्द्र, जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक, भारतीय स्टेट बैंक, क्षेत्रीय प्रबन्धक उ०प्र० ग्रामीण बैंक, इण्डियन बैंक, बैंक ऑफ इण्डिया, यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया आदि उपस्थिति रही।
Follow Samachar24