Loading...

डीएम रमेश रंजन के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति शासकीय निकाय की बैठक का किया आयोजन

Gargachary Times 30 January 2026, 20:59 79 views
Firozabad
डीएम रमेश रंजन के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति शासकीय निकाय की बैठक का किया आयोजन
जिलाधिकारी रमेश रंजन के निर्देंशन में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति शासकीय निकाय की बैठक का आयोजन किया गया बैठक में सर्वप्रथम विगत बैठक की कार्रवाई की अनुपालन आख्या प्रस्तुत की गई। कार्यवाही पर सर्व समिति द्वारा सहमति व्यक्त की गई अवगत कराया गया कि जनपद की स्वास्थ्य संकेतकों पर रैंक माह दिसम्बर 2025 की 9वीं रैंक प्राप्त हुई है बैठक हर्श व्यक्त करते हुए सुधारात्मक कार्यवाही करते हुए निर्देश दिये। जनपद में प्रथम संदर्भ चिकित्सा इकाई पर सीजर प्रसव बढाये जाने के निर्देश दिये। ब्लॉक जसराना एवं सिरसागंज में प्रगति में सुधार के निर्देश दिये। उन्होंने आयुष्मान कार्ड लक्ष्य के साथ कम प्रगति होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए फिरोजाबाद में 1 जनवरी से अब तक कितने कार्ड बन गए हैं जिसका विवरण चाहा गया। अवगत कराया गया कि माह जनवरी में 10860 कार्ड अभी तक बनाए गए हैं। बैठक में निर्देशित किया गया कि समस्त आशा संगिनी एवं अन्य स्टाफ की आपरेटर आई0डी0 शीघ्र बनायी जाऐं एवं नियमित रूप से सायं कालीन जूम बैठक आयोजित कर प्रगति की समीक्षा की जाये। खराब प्रर्दशन वाले कर्मियों का स्पष्टीकरण की कार्यवाही भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। टीका करण कार्यक्रम के अंतर्गत सभी बच्चों को शतप्रतिशत टीका लगाने के लिए निर्देशित किया गया। यूपीएससी संत नगर, सैलई में पर्यवेक्षण पर विशेष ध्यान देकर के टीकाकरण कार्य में सुधार के निर्देश दिए। दिनांक 16 फरवरी से मीजल्स अभियान शुरू हो रहा है जिसके माइक्रो प्लान की तैयारी समय से पूर्ण करके कार्यक्रम को सफल बनाया जाए तथा टीवी मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत 100 दिन का अभियान भी शुरू होने से पूर्व अभियान की तैयारी कर ली जाए। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आभा आईडी, ई -कवच एवं टैलिमेडिसिन समीक्षा में प्रगति सुधारने के निर्देश दिए तथा एनआरसी में अधिक से अधिक बच्चों को भर्ती कराये जाने हेतु समस्त प्रभारी को निर्देशित किया की आशा, आंगनवाडी का सहयोग प्राप्त कर सैम-मैम के बच्चों का चिन्हिीकरण समय से कराकर एन0आर0सी0 में चिकित्सकीय प्रबंधन हेतु संदर्भित करें।
Follow Samachar24