Loading...

डीएम रमेश रंजन ने अधिकारियों को सख्त लहजे मे स्पष्ट किया कि विकास और व्यवस्था के वीच आमजन का उत्पीडन बर्दाश्त नही किया जाएगा

Gargachary Times 30 January 2026, 21:17 135 views
Firozabad
डीएम रमेश रंजन ने अधिकारियों को सख्त लहजे मे स्पष्ट किया कि विकास और व्यवस्था के वीच आमजन का उत्पीडन बर्दाश्त नही किया जाएगा
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने फिरोजाबाद विकास प्राधिकरण के कार्यभार को संभालते हुए समीक्षा बैठक की, बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त लहजे में स्पष्ट किया कि विकास और व्यवस्था के बीच आमजन का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जिलाधिकारी ने प्राधिकरण की कार्यशैली को पारदर्शी बनाने के लिए निम्नलिखित दिशा-निर्देश जारी किए। 1- शहर में हो रहे किसी भी अवैध निर्माण की पहचान कर तत्काल प्रभावी नोटिस जारी किया जाए, नियम विरुद्ध हो रहे कार्यों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए जिलाधिकारी ने कहा कि नोटिस जारी करने की प्रक्रिया को और अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए रैवेन्यू कोर्ट में अपनाई जाने वाली विधि प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन किया जाए, ताकि किसी भी कार्यवाही में कानूनी अड़चन न आए। जिलाधिकारी ने कहा कि शहर के बड़े-बड़े खाली प्लॉटों का डाटा निकाले, प्राधिकरण अब इन बड़े भूखंडों की स्थिति और उनके उपयोग की गहन जांच करेगा, जिलाधिकारी ने प्राधिकरण के अधिकारियों को मानवीय दृष्टि अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि हमारा प्रयास लोगों को परेशान करना नहीं, बल्कि उनकी समस्याओं का समाधान करना होना चाहिए, उन्होंने स्पष्ट किया की वैध और नियम संगत कार्यों को प्राथमिकता दी जाए, ताकि आम जनता को प्राधिकरण के चक्कर न काटने पड़े, बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट विनोद पांडे, प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Follow Samachar24