Loading...

आईओपी महाविद्यालय में हुआ सड़क सुरक्षा कार्यक्रम

Gargachary Times 5 August 2025, 22:00 83 views
Mathura
आईओपी महाविद्यालय में हुआ सड़क सुरक्षा कार्यक्रम
आईओपी महाविद्यालय में ‘रोड सेफ्टी क्लब’ के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रोड सेफ्टी क्लब के समन्वयक हेमेन्द्र कुमार ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलवाई। जिसमें सभी छात्रों ने यातायात नियमों का पालन करेंगे, सड़क पर बाईं ओर सावधानीपूर्वक चलेंगे और कभी भी दौड़कर सड़क पार नहीं करेंगे, वाहन चलाने के लिए अधिकृत उम्र होने पर ही ड्राइविंग करेंगे और बिना लाइसेंस वाहन नहीं चलाएंगे, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने की शपथ दिलाई। तत्पश्चात क्लब के सदस्य डॉ. अनुज कुमार ने छात्र-छात्राओं को सड़क पर चलने सम्बन्धी नियमों की जानकारी प्रदान की। अंत में प्राचार्य प्रो. पी.के. सारस्वत ने बच्चों को सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में कहा कि सड़क सुरक्षा का पालन करना सभी के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन न केवल हमारी सुरक्षा के लिए बल्कि हमारे परिवार और समाज के लिए भी जरूरी है । इस अवसर पर प्रो. योगेन्द्र पाल सिंह सोलंकी, डॉ. वीरेन्द्र कुमार शर्मा, धर्मेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।
Follow Samachar24