Loading...

मदनपुर ब्लॉक में 149 लाभार्थियों को मिले मुख्यमंत्री आवास योजना के प्रमाण पत्र, खिलें चेहरे

Gargachary Times 30 January 2026, 21:17 119 views
Firozabad
मदनपुर ब्लॉक में 149 लाभार्थियों को मिले मुख्यमंत्री आवास योजना के प्रमाण पत्र, खिलें चेहरे
जिलाधिकारी रमेश रंजन के मार्गदर्शन मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के कुशल नेतृत्व और परियोजना निदेशक के प्रयासों से जनपद में गरीबों का अपना घर होने का सपना अब धरातल पर उतर रहा है, इसी कडी में मदनपुर ब्लाक खण्ड में जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान 149 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के स्वीकृत प्रमाण पत्र सौपंे गए, कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हर नागरिक के सिर पर छत हो, जिससे उसके जीवन स्तर में सुधार आए, प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति आवास की सुविधा से वंचित न हो, इस दौरान बंजारे समुदाय से आने वाले सुजनीपुर के हवलदार, मुन्नीदेवी, दिव्यांग सुभाष, निराश्रित विधवा अनीता, दिव्यांग अनिल कुमार, निराश्रित विधवा सुमन को प्रमाण पत्र सौपें गए, इस दौरान ब्लॉक प्रमुख योगेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक हरीओम, खण्ड विकास अधिकारी कविता चाहर और बडी संख्या में मदनपुर के नागरिक उपस्थित रहें।
Follow Samachar24