शिकोहाबाद पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग 1 अभियुक्त को चोरी की एक बैटरी(डम्पर में से) सहित किया गया गिरफ्तार
Gargachary Times
30 January 2026, 21:19
140 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में जनपद में अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के कुशल नेतृत्व मे थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर 01 अभियुक्त हरिओम पुत्र रोहन को शिकोहाबाद मैनपुरी रोड, कंथरी गांव को जाने वाले कच्चे रास्ते के पास से चोरी की बैटरी(डम्पर नम्बर UP83DT5066 की बैट्री EXIDE लाल रंग) सहित किया गया गिरफ्तार । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना शिकोहाबाद पर मु0अ0सं0 64/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस पंजीकृत की गयी है । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त कि विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।