Loading...

थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त मुकुल को अवैध असलहा सहित किया गिरफ्तार

Gargachary Times 30 January 2026, 21:19 85 views
Firozabad
थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त मुकुल को अवैध असलहा सहित किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अवैध शस्त्रों की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त मुकुल पुत्र सत्यप्रकाश निवासी गली नं0 2 प्रेमनगर डाक बंगला थाना रसूलपुर जनपद फिरोजाबाद को एक अवैध तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित रेलवे पुल बरकतपुर रास्ता के पास से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना रसूलपुर पर मु0अ0सं0 59/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
Follow Samachar24