Loading...

आगरा थाना बरहन के थलू गढ़ी में बेखौफ खनन माफिया, दिनदहाड़े सीना चीर रही मशीनें

Gargachary Times 30 January 2026, 21:50 96 views
Agra
आगरा थाना बरहन के थलू गढ़ी में बेखौफ खनन माफिया, दिनदहाड़े सीना चीर रही मशीनें
आगरा/बरहन। उत्तर प्रदेश सरकार की सख्ती के बावजूद थाना बरहन क्षेत्र के गांव थलू गढ़ी में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। यहाँ प्रशासन का खौफ पूरी तरह खत्म नजर आ रहा है, जहाँ दिन के उजाले में बेखौफ होकर अवैध मिट्टी का खनन किया जा रहा है।सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, फिर भी चुप्पी ग्रामीणों के अनुसार, थलू गढ़ी में बड़े पैमाने पर मशीनों द्वारा मिट्टी की खुदाई की जा रही है। इस अवैध गतिविधि का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें माफियाओं की मनमानी साफ देखी जा सकती है। हैरानी की बात यह है कि सोशल मीडिया पर मामला गूंजने के बाद भी संबंधित विभाग और स्थानीय पुलिस मौन साधे हुए है।अधिकारियों का कोई खौफ नहीं खनन माफियाओं को न तो पुलिस का डर है और न ही उच्चाधिकारियों की कार्रवाई का। सूत्रों का कहना है कि जब भी प्रशासन की गाड़ी आने की आहट होती है, तो माफिया मौके पर लीपापोती कर साक्ष्यों को मिटाने का प्रयास करते हैं। सरकारी तंत्र की सक्रियता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर किसकी शह पर यह काला खेल जारी है लगातार हो रहे अवैध खनन से न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुँच रहा है, बल्कि ग्रामीणों के खेतों और रास्तों पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और खनन विभाग से मांग की है कि मौके पर जाकर जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
Follow Samachar24