राया में रेलवे अंडरपास कार्य के चलते कोयल फाटक पर आवागमन किया बंद, मांट मार्ग पर लगा जाम
Gargachary Times
31 January 2026, 18:33
94 views
Mathura
राया: पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा कस्वा राया के कोयल फाटक पर अंडरपास के निर्माण कार्य को लेकर रेलवे फाटक संख्या 343 सी के बंद होने से कस्वे के मांट मार्ग पर जाम लग गया जिसके चलते लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस समय अंडरपास निर्माण कार्य में खुदाई का कार्य तेजी से किया जा रहा है। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए कोयल रेलवे फाटक आवागमन के लिए पूरी तरह बंद दिया गया। इस दौरान राया से अलीगढ़ हाथरस जाने के लिये चौपहिया वाहनों को सादाबाद बलदेव मार्ग बरेली बाईपास से होकर निकाला जा रहा है। वही अलीगढ़ हाथरस की तरफ से आ रहे वाहनों को कोयल कट से बरेली आसपास होकर निकाला जा रहा है। कस्वे के देहात क्षेत्रो में आने जाने के लिए वाहन स्वामी मांट मार्ग से होकर कालोनियों के रास्ते अपने गंतव्य को जा रहे है। जिसके चलते मांट मार्ग पर दोनों तर्ज से छोटे बड़े वाहनों की लंबी लाइन लगने से लोग घण्टो जाम में फंसे रहने से परेशानी का सामना करना पड़ा।