Loading...

शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जीवन में खेलो अत्यधिक महत्व है - वेदप्रकाश शर्मा

Gargachary Times 31 January 2026, 18:38 114 views
Dholpur
शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जीवन में खेलो अत्यधिक महत्व है - वेदप्रकाश शर्मा
बसेड़ी(धौलपुर )- उपखंड क्षेत्र के ममोधन ग्राम स्थित श्री भरत सिंह आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में राज्य सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा द्वारा चलाई जा रही नो बैग डे मुहिम के निर्देशानुर शनिवार को विद्यालय में नोबेग डे के अन्तर्गत विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए शिक्षास्पोर्ट्स डे रखा जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को वरिष्ठ शिक्षक रवि शर्मा शर्मा सलेमपुर के नेतृत्व में गुब्बारे दौड़, कुर्सी दौड़, क्रिकेट , कबड्डी सहित अन्य विभिन्न प्रकार के खेलो का आयोजन किया गया जिसमें सभी विद्यार्थियों ने खेल प्रेम की भावनाओं का परिचय देते हुये खेलों में भाग लिया,इस दौरान संस्था प्रधान वेदप्रकाश शर्मा द्वारा खेलो में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया तथा संस्था प्रधान वेदप्रकाश शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को खेलो में भाग अवश्य लेना चाहिए, खेल हमेशा शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यधिक आवश्यक होते हैं|इस दौरान शिक्षक ब्रजेश शर्मा,जितेंद्र परमार ,हरिओम परमार,सत्यम शर्मा , घूरेलाल कुशवाह, पूनम परमार, सलोनी परमार, स्वाति शर्मा आदि मौजूद रहे|
Follow Samachar24