बण्डपुरा गांव में हुआ जिला पंचायत अध्यक्ष का भव्य स्वागत
Gargachary Times
31 January 2026, 18:39
112 views
Mathura
मथुरा। आज ग्राम बण्डपुरा की सरदारी द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्हें पटुका पहनाकर, फूल-मालाओं से लादकर, स्वाफा एवं चांदी का मुकुट भेंट कर ग्रामीणों ने अपना स्नेह और सम्मान प्रकट किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेरा ब्रज विकास से वंचित नहीं रहेगा। आपके गांव की समस्या मेरी समस्या है, जिसका निस्तारण जल्द करा दिया जाएगा। जलभराव की समस्या, नाली खंडजा की समस्या सहित अन्य समस्याएं है उन्हें जल्द दूर किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने जनता के विश्वास, समर्थन और लोकप्रियता और सम्मान की जमकर प्रशंसा की।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रदीप, विनोद प्रमुख, भरत सिंह (चेयरमैन सोंख), देवेंद्र प्रधान (नैनूपट्टी), वेदपाल प्रधान (सींगापट्टी), हरीश चौधरी जी (मुसमुना), चंद्रपाल प्रधान (मगोर्रा), भीमा जी (बण्डपुरा), राकेश कुंतल (बण्डपुरा), चतुर सिंह प्रधान (सोंख देहात), बलवीर प्रधान, विनोद सिंह (मगोर्रा), रमेश मास्टर, देवेंद्र उर्फ कलुआ (मगोर्रा), रमेश मास्टर (नगला झींगा), करन प्रधान (सोन), समुन्दर मास्टर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।