Loading...

विराट हिंदू सम्मेलन 8 फरवरी को

Gargachary Times 31 January 2026, 20:52 252 views
Mathura
विराट हिंदू सम्मेलन 8 फरवरी को
वृंदावन में आयोजित होने जा रहे विराट हिन्दू सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए समिति द्वारा एक योजना बैठक का आयोजन परमेश्वरी देवी धानुका विद्या मंदिर वृन्दावन पर हुआ। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए वैभव अग्रवाल ने बताया कि समग्र हिन्दू चेतना समिति वृन्दावन द्वारा 8 फरवरी को रंग जी बड़ा बगीचा पर विराट हिंदू सम्मेलन होने जा रहा है। आज की बैठक में समिति के 300 से अधिक सदस्यों ने प्रतिभाग कर सम्मेलन को सफल बनाने के अपने सुझाव प्रस्तुत किए। प्रत्येक हिन्दू घर से सम्मेलन में सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए घर घर संपर्क कर सम्मेलन में आने का निमंत्रण देने हेतु समिति के सदस्य प्रत्येक घर घर जाएंगे। दिनांक 6 फरवरी को नगर के चुंगी चौराहा से एक पदयात्रा निकाली जाएगी। बैठक में अरुण, कुश अवतार, प्रेमशंकर, संजय, नृत्यगोपाल, पूजा चौधरी, शशि शुक्ला, प्रेमा पानु, भुवनेश् भारद्वाज, लक्ष्मीनारायण, केशव, विनीत, जितेंद्र वार्ष्णेय, सतीश, मुकेश सारस्वत, मोहन लाल मोहि, हरिवंश खण्डेलवाल, विपिन, शिवेंद्र गौतम, शुभम दिवाकर, सुनील चतुर्वेदी, दीपक, सुशील, पूजा शर्मा, सुंदर सिंह, बृज किशोर त्रिपाठी, रवि अग्निहोत्री, डॉ रुपन, मुकुंद मोहन शर्मा, डॉ व्यास, सुजान, यतींद्र, हृदय बिहारी, पंकज, सुधीर, प्राण वल्लभ, उदय अवस्थी, श्याम सुंदर आदि उपस्थित रहे।
Follow Samachar24