Loading...

जिला आबकारी अधिकारी के निदेशन में कम्पोजिट और देशी मदिरा की दुकानो का किया तिरीक्षण

Gargachary Times 31 January 2026, 20:53 164 views
Firozabad
जिला आबकारी अधिकारी के निदेशन में कम्पोजिट और देशी मदिरा की दुकानो का किया तिरीक्षण
आबकारी आयुक्त महोदय उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी महोदय, फिरोजाबाद के आदेश के अनुपालन में तथा उप आबकारी आयुक्त महोदय,आगरा प्रभार एवं जिला आबकारी अधिकारी महोदय,फिरोजाबाद के निर्देशन में आज दिनाँक 31/01/2026 को आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र -1 फिरोजाबाद मय स्टाफ द्वारा क्षेत्र अंतर्गत फुटकर देशी एवं कंपोजिट दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकान एवं कैंटीन परिसर में साफ सफाई रखने, दुकान के बाहर मदिरा का सेवन न करने देने, दुकान पर मांग के अनुरूप ब्रांडो की उपलब्धता बनाए रखने, पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किए जाने, सीसीटीवी कैमरा निरंतर संचालित रखने, पोस मशीन से (100%) शत-प्रतिशत बिक्री किए जाने ,** अभिलेखों को अद्यतन रखने, ऑनलाइन पेमेंट की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा की बिक्री किए जाने संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
Follow Samachar24