थाना जसराना पुलिस टीम द्वारा पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त अजय को किया गिरफ्तार
Gargachary Times
31 January 2026, 20:57
157 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में महिला संबंधित अपराधों में वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी जसराना के कुशल नेतृत्व में थाना जसराना पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 36/2026 धारा 137(2)/87/65(1)/115(2) व ¾(2) पोक्सो एक्ट में वाँछित अभियुक्त अजय पुत्र भूरे निवासी ग्राम चन्दपुर थाना अरांव जनपद फिरोजाबाद को मुखबिर की सूचना पर घिरोर चौराहा थाना जसराना से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रह है ।