आगरा जलेसर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा अनियंत्रित ट्रक ने दो ऑटो को रौंदा 6 की मौत
Gargachary Times
31 January 2026, 20:58
118 views
Agra
आगरा: ताजनगरी में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कोहराम मचा दिया। आगरा जलेसर मार्ग पर ट्रक ने 2 ऑटो को रौंद दिया। जगन्नाथ पुरी की तीर्थ यात्रा कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे दो ऑटो को एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हृदयविदारक हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।10 फीट दूर जाकर गिरे श्रद्धालु प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक ने टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार श्रद्धालु सड़क से करीब 10 फीट दूर जा गिरे। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है।
हाथरस के रहने वाले थे मृतक प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी तहसील जिला हाथरस के निवासी बताए जा रहे हैं। ये श्रद्धालु हाथरस की तहसील के गाँव धाधू और नगला मनी के रहने वाले थे। हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।कहां हुआ हादसा:कैसे हुआ: तेज रफ्तार ट्रक ने दो ऑटो को अपनी चपेट में लिया।हताहतों की संख्या: 6 की मौत, कई अन्य घायल।पीड़ित: हाथरस के गाँव धाधू और नगला मनी के श्रद्धालु प्रशासनिक कार्यवाही: पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक चालक को जानता से बड़ी मशक़्क़त के बाद बचाया है। प्रशासन घायलों को बेहतर उपचार दिलाने का प्रयास किया है।