Loading...

शिकोहाबाद पुलिस एवं अपराध शाखा की संयुक्त कार्यवाही में धोखाधड़ी करने वाले पति पत्नी को किया गिरफ्तार

Gargachary Times 31 January 2026, 20:59 163 views
Firozabad
शिकोहाबाद पुलिस एवं अपराध शाखा की संयुक्त कार्यवाही में धोखाधड़ी करने वाले पति पत्नी को किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के कुशल नेतृत्व में थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम एवं अपराध शाखा की संयुक्त कार्यवाही में मु0अ0सं0 479/2022 धारा 388/417/420/120बी भादवि में वांछित अभियुक्त रायसिंह उर्फ विशाल उर्फ कोठारी पुत्र जोर सिंह एवं अभियुक्ता पिन्की पत्नी राय सिंह उर्फ विशाल उर्फ कोठरी निवासीगण भूड गड्डा थाना एका जनपद फिरोजाबाद हाल निवासी शम्भू नगर शिकोहाबाद थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तों के मसकन हरदयाल एनक्लेव शम्भू नगर शिकोहाबाद से गिरफ्तार किया गया है । अग्रिम विधिक कार्यवाही कर अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
Follow Samachar24