Loading...

माघ पूर्णिमा पर राधारानी मंदिर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Gargachary Times 1 February 2026, 17:21 54 views
Dharam
माघ पूर्णिमा पर राधारानी मंदिर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
राया , (अमित ) माघ पूर्णिमा पर मांट खादर स्थित मानसरोवर धाम राधारानी मंदिर पर रविवार को दर्शनों को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान भक्तो ने राधारानी के दर्शन कर पुण्यलाभ कमाया । देर सायं तक मंदिर पर भक्तो का तांता लगा रहा। वही श्री राधारानी सेवा समिति के तत्वावधान में 120 वी मासिक पदयात्रा रेतिया बाजार ठाकुर राधागोपाल जी मंदिर से प्रातः 6 बजे हरिनाम संकीर्तन के साथ मांट खादर मानसरोवर धाम राधारानी मंदिर पहुची। जहा पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया। जिसमें काफी संख्या में पहुचे लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अबसर पर एड.पवन गोयल मुकेश अग्रवाल कैलाश अग्रवाल रामस्वरूप कुशवाह सुनील कुमार प्रमोद गोयल प्रभात अग्रवाल धर्मेश अग्रवाल जयप्रकाश पाठक नैतिक निखिल प्रशांत गोविंद गगन गोयल पवन अग्रवाल मोहित अग्रवाल गुल्लु आलोक अग्रवाल लोकेश बंसल प्रदीप अग्रवाल योगेश गोयल आदि मौजूद रहे।
Follow Samachar24