Loading...

आगरा एत्मादपुर सहपऊ रजवाह में ओवरफ्लो पानी छोड़े जाने से 200 से 250 बीघा फसल डूबी

Gargachary Times 1 February 2026, 18:30 92 views
Agra
आगरा एत्मादपुर सहपऊ रजवाह में ओवरफ्लो पानी छोड़े जाने से 200 से 250 बीघा फसल डूबी
आगरा एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के बैनई कलां, नगला चौब सिंह और नगला ताज के बीच सहपऊ रजवाह ओवरफ्लो पानी छोड़े जाने से रजवाह फटने से आलू की फसल जलमग्न भारी नुकसान सूचना मिलते क्षेत्रीय विधायक और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। रजवाह की सफाई न होने कूड़ा करकट जमा होने और पानी ओवरफ्लो होने के कारण लगभग 200 से 250 बीघा फसल जलमग्न हो गई है।मौके पर पहुंचे विधायक और अधिकारी किसानों की तबाही की सूचना मिलते ही एत्मादपुर विधायक डॉ.धर्मपाल सिंह चौहान व उप जिलाधिकारी सुमित सिंह और नायब तहसीलदार हरिलाल चौधरी तत्काल प्रभावित खेतों पर पहुंचे। अधिकारियों ने पानी से लबालब भरे आलू और गेहूं के खेतों का निरीक्षण किया और किसानों की समस्याएं सुनीं। विधायक ने दिया मुआवजे का आश्वासन विधायक धर्मपाल सिंह ने मौके पर मौजूद किसानों को सांत्वना देते हुए कहा कि अन्नदाता का नुकसान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि:राजस्व विभाग की टीम तुरंत नुकसान का सर्वे करे।सिंचाई विभाग रजवाह की सफाई और मरम्मत का कार्य प्राथमिकता पर करे ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो।प्रभावित किसानों को शासन से उचित मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाए।किसानों में उम्मीद की किरण रजवाह कटने से अखिल चौधरी (16 बीघा) धर्मेंद्र प्रधान (15 बीघा) सोनू चौधरी (20 बीघा) यतेंद्र ठाकुर (12 बीघा) और सतीश चंद्र (7 बीघा) समेत दर्जनों किसानों की आलू की फसल बर्बाद हुई है। विधायक और एसडीएम के खुद मौके पर पहुंचने से अब पीड़ित किसानों को उचित मुआवजे की उम्मीद जगी है। उप जिलाधिकारी एत्मादपुर सुमित सिंह ने बताया कि जलभराव की स्थिति का आकलन कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी जा रही है।
Follow Samachar24