आगरा कालिद्री बिहार सो फूटा स्थित त्रिदेव फार्म हाउस में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन
Gargachary Times
1 February 2026, 19:07
262 views
Agra
आगरा में आज 1 फरवरी 2026 दोपहर 12:00 बजे से त्रिदेव फार्म हाउस कालिंदी विहार आगरा में विराट हिंदू सम्मेलन का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता वृंदावन के प्रसिद्ध संत एवं कथावाचक कौशल किशोर ठाकुर महाराज का आशीर्वचन मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। संत ने सनातन की मुख्य धारा से जुड़े रहने एवं अपने संस्कारों से जुड़े रहने के लिए सभी को प्रेरित किया । साथ ही संघ के प्रख्यात स्वयंसेवी रमेश सिंह का प्रेरणादाई संबोधन रहा जिसमें संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलनों की रूपरेखा एवं संघ की विचारधारा की आकर्षक रूप से आसान शब्दों में आमजन के लिए प्रस्तुति की। कुशल वक्ता आदरणीय डॉ अरुणा एवं वनस्थली स्कूल के डायरेक्टर वीरेंद्र मित्तल और व न्यू सेंट स्टीफन स्कूल के प्रिंसिपल वीके सिंह ने भी मंच से अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री भाजपा पूर्व विधायक एत्मादपुर राम प्रताप सिंह चौहान एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही एवं समाज के विभिन्न वर्गो के लोग एवं स्कूली छात्रों ने प्रतिभाग किया। छोटे बच्चों के द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम अत्यंत मनोरंजक एवं प्रेरणा प्रद थे।
कार्यक्रम की व्यवस्था एवं संयोजन मुख्य रूप से समाजसेवी एवं स्वयंसेवक विपिन कुमार गौर द्वारा की गई। कार्यक्रम की प्रस्तुति मनोहर चौधरी व कार्यक्रम की व्यवस्था टोली में डॉक्टर कमल, गिरीश, दीपक, हरवीर, विनोद कुमार गोला, सतेंद्र चौहान, जगदीश मिश्रा, योगेश गुप्ता, शिवम परमार, उमेश चौहान आदि स्वयंसेवकों का प्रमुख योगदान रहा।
कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न समाजसेवियों एवं सनातन हित चिंतकों के माध्यम से हुआ। जिसमें प्रमुख रूप से बृजेश (कुंदन सोप), डाॅ. अनिल यादव विनोद अग्रवाल, राकेश चौहान विष्णु प्रजापति, प्रवीण सिसोदिया, डॉ भूपेंद्र चौहान, डाॅ. डी एन सारस्वत, आरके वर्मा, पीयूष कांत, कुबेर सिंह आदि रहे। कार्यक्रम के अंत में भारत माता की आरती हुई एवं आगंतुकों को प्रसाद वितरण कर विदाई दी गई।