बालाजी महाराज पर भंडारे के साथ महाराज जी का मनाया जन्मदिन
Gargachary Times
1 February 2026, 20:28
264 views
Mathura
फरह। फरह क्षेत्र स्थित श्री संकट मोचन अस्थलेश्वर धाम में पीठाधीश्वर 1008 श्री नंदकिशोरी नंदगिरी महाराज का जन्मदिन श्रद्धा और भक्ति के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं और भक्तों ने भजन-कीर्तन कर महाराज के जन्मोत्सव को भक्तिमय वातावरण में मनाया।
सुबह से ही अस्थलेश्वर धाम में भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर परिसर में हवन, पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। दिन भर और रात्रि तक प्रसादी वितरण का सिलसिला चलता रहा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भक्तों ने संकट मोचन अस्थलेश्वर धाम में अपनी-अपनी अर्जी लगाकर महाराज से मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना की।
इस दौरान एक चमत्कारी घटना ने सभी को हैरान कर दिया। बताया गया कि कई कोस दूर से दर्शन करने आई एक महिला का कीमती कुंडल धाम परिसर में कहीं गिर गया था। महिला ने काफी तलाश की, लेकिन कुंडल नहीं मिला। इसके बाद महाराज के पर्चे के माध्यम से अर्जी लगाई गई। सात दिन बाद वही कुंडल आश्रम के कूड़े में सुरक्षित अवस्था में मिल गया। इस घटना को देख वहां मौजूद भक्तों में आश्चर्य की लहर दौड़ गई।
वहीं एक निःसंतान महिला की भी महाराज की कृपा से गोद भरने की कथा सामने आई। संतान प्राप्ति के बाद वह महिला खुशी से झूम उठी और अस्थलेश्वर धाम व महाराज नंदकिशोर नंदगिरी महाराज का गुणगान करने लगी। भक्तों का कहना है कि यह धाम चमत्कारों का केंद्र है, जहां सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है।