Loading...

जिलाधिकारी रमेश रंजन एवं मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ जनपद के बिभिन्न स्थानो का किया निरीक्षण

Gargachary Times 6 August 2025, 16:20 83 views
Firozabad
जिलाधिकारी रमेश रंजन एवं मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ जनपद के बिभिन्न स्थानो का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ जनपद के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण करने के साथ-साथ विकासखंड शिकोहाबाद के ग्राम पंचायत दिखतौली में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से वार्ता के साथ-साथ उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी विस्तार से जानकारी ली, जिलाधिकारी ने इन महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार बहुत सस्ते दर पर लोन उपलब्ध कराती है, आप सब इन लोन का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाएं और आपके द्वारा किए गए कार्यों को और विस्तार करें, जिससे अधिक से अधिक आपकी आर्थिक प्रगति हो और आप आत्मनिर्भर बन सकें, जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि इस गांव में कुल 17 समूह का गठन हुआ है जिसमें 15 समूह सक्रिय हैं, यहां की महिलाएं विभिन्न प्रकार की व्यवसाय में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही है, जिनमें चूड़ी उद्योग, जनरल स्टोर, अचार-पापड़ बनाने का उद्योग प्रमुख है, जिलाधिकारी ने कहा कि आप सब 15 दिन में एक बार आपस में बैठक जरूर करें, जिससे आपसी वैचारिक आदान-प्रदान कर अपने आपको और सशक्त बना सकें। ग्राम दिखतौली में पंचायत भवन में बने बच्चों के अध्ययन हेतु नवनिर्मित पुस्तकालय का उद्घाटन भी किया, यहां पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के अध्ययन् में लगे बच्चों से उन्होंने वार्ता भी की, जिसमें बच्चों ने जिलाधिकारी को बताया कि यहां पुस्तकालय बनने से हमें अध्ययन् हेतु अब बाहर नहीं जाना पड़ता है, जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि यहां बेहतर वाई-फाई की सुविधा प्रधान की जाए, जिससे बच्चों के अध्ययन में सुविधा हो। जिलाधिकारी ने अपने इस भ्रमण के दौरान शिकोहाबाद शहर के गंगानगर, प्रतापपुर चौराहा, आदर्श नगर, फ्रेंड्स कॉलोनी में जल भराव का निरीक्षण किया, जहां जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि इस जल निकासी हेतु दो पुलिया बनाने का प्रस्ताव है, जिसके अंदर से जल निकासी की व्यवस्था की जाएगी, जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्य को व्यवस्थित रूप से ससमय पूरा करें। इसके बाद जिलाधिकारी मुख्यमंत्री पर्यटन विभाग सहभागिता योजना अंतर्गत 346.94 लाख की लागत से शिकोहाबाद सुभाष तिराहे से रेलवे स्टेशन तक तिरंगा एवं लाइटिंग कार्य का निरीक्षण किया, इसकी कार्यदाई संस्था यू0पी0पी0सी0एल0 है, जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि इस कार्य को 15 अगस्त से पहले अवश्य पूरा कर लें। इसके पश्चात् जिलाधिकारी ग्राम पंचायत रूरिया में यमुना नदी के किनारे 361.43 लाख की लागत से बन रहे ईको पर्यटन कार्य का निरीक्षण करने गए, जिलाधिकारी ने कहा कि आने वाले समय में यह स्थल ईको पर्यटन की दृष्टि से जनपद का महत्वपूर्ण केंद्र होगा, इसलिए इसके विकास में विलंब नहीं होना चाहिए, यहीं पर रुद्राणी देवी मंदिर पर पर्यटन विभाग के विकास के कार्य का निरीक्षण भी किया, 259.01 लाख की लागत से निर्मित किया जा रहा है, इस दौरान अपर जिलाधिकारी वि0रा0 विशु राजा, उप जिलाधिकारी शिकोहाबाद गजेंद्र पाल सिंह, परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी, ई0ओ0 नगर पालिका शिकोहाबाद आदि अधिकारी उपस्थित रहें।
Follow Samachar24