यूजीसी एक्ट के विरोध में सवर्ण समाज का प्रदर्शन
Gargachary Times
2 February 2026, 18:40
137 views
Mathura
सरकार द्वारा लाए गए यूजीसी एक्ट के विरोध में सवर्ण समाज के तमाम संगठनों द्वारा बिल का विरोध किया गया। मथुरा के कृष्ण नगर से सवर्ण समाज के हजारों कार्यकर्ताओं द्वारा यूजीसी एक्ट के विरोध में मार्च निकाला गया। विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रहा लेकिन सवर्ण समाज के हजारों लोगों की भीड़ बिल के खिलाफ नारे लगाते हुए आगे बढ़ती रही। भारी संख्या में भीड़ के प्रदर्शन की वजह से यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई। मथुरा के तमाम थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया और प्रदर्शन को रोकने की कोशिश में जुट गया। विरोध प्रदर्शन में करणी सेना,क्षत्रीय समाज, राजपूत समाज, अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा,ब्राह्मण महासभा आदि तमाम संगठन के लोगों ने हिस्सा लिया। पुलिस प्रशासन द्वारा विरोध प्रदर्शन को कृष्णा नगर में ही रोक लिया गया और सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लेकर उन्हें आश्वासन देकर धरना प्रदर्शन को शांत कर दिया गया।
प्रदर्शन में करणी सेना के प्रदेश सचिव कन्हैया ठाकुर एडवोकेट, जिला अध्यक्ष करणी सेना कान्हा ठाकुर गोवर्धन ,अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जिला अध्यक्ष सुजान सिंह तरकर, डॉक्टर नवल सिंह सिसोदिया संरक्षक अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा, ठाकुर सियाराम प्रधान क्षत्रिय महासभा, जिला महामंत्री देवेंद्र सिंह सिसोदिया युवा नगर अध्यक्ष मथुरा, योगेंद्र सिंह युवा जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा , ठाकुर दिनेश सिंह भाटी युवा क्षत्रिय महासभा, कप्तान सिंह विधानसभा अध्यक्ष छाता अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, नरेश ठाकुर जिला संगठन मंत्री करणी सेना, ठाकुर हरिओम सिंह विधानसभा अध्यक्ष करणी सेना ,महावीर प्रधान, सोनू ठाकुर ,मनु पंडित गोवर्धन ,गणेश गोस्वामी हरदेव मंदिर ,श्याम ठाकुर गोवर्धन ,कान्हा ठाकुर, रवि जसावत, करण ठाकुर, बांके पांडे गोवर्धन हेमंत कौशिक गोवर्धन आदि मौजूद रहे।