गौहत्या पर कठोर कानून एवं गौ माता कों राष्ट्र माता बनाने हेतु गौ सेवकों ने लगाई श्री गिरिराज जी की परिक्रमा
Gargachary Times
2 February 2026, 18:40
125 views
Mathura
भारत, जहाँ गौ माता को न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक माना गया है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर का एक अभिन्न हिस्सा भी है, आज बढ़ती गौ हत्याओं के कारण गंभीर संकट का सामना कर रहा है। विशेष रूप से ब्रज क्षेत्र के मेवात अंचल में गौ हत्याओं की घटनाएँ चिंताजनक रूप से बढ़ रही हैं।
हम, गौ सेवक एवं गौ रक्षक, सरकार से यह दृढ़ निवेदन करते हैं कि गौ माता को राष्ट्र माता का संवैधानिक दर्जा दिया जाए। इसके साथ-साथ, हम यह भी माँग करते हैं कि गौ हत्या पर एक कठोर, व्यापक और सख्त कानूनी प्रावधान बनाया जाए, जिसके तहत गौ हत्या का अपराध करने पर कठोरतम दंड का प्रावधान हो।
हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि ऐसा कानून लागू हो, जो गौ हत्या के किसी भी विचार को कानूनी, सामाजिक और नैतिक रूप से अस्वीकार्य बना दे, ताकि कोई भी व्यक्ति इस अपराध से पहले सौ बार सोचने पर विवश हो जाए।
हमारी स्पष्ट माँग यह है कि भारत में गौ हत्या पूर्णतः समाप्त हो। यह परिक्रमा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि एक सशक्त संदेश है कि हमारी संस्कृति और हमारी धार्मिक आस्थाओं का सम्मान किया. चंद्रशेखर बाबा, बवंडर बाबा, भरत गौतम, पंकज ठाकुर, सोनू ठाकुर, शैलेन्द्र जी, श्रेयस, धीरज अन्य गौ भक्त मौजूद रहे