Loading...

किसान कामगार यूनियन (तेवतिया) संगठन ने किसानों की मांगों को लेकर डीएम के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा ज्ञापन

Gargachary Times 2 February 2026, 18:49 89 views
Bulandshahr
किसान कामगार यूनियन (तेवतिया) संगठन ने किसानों की मांगों को लेकर  डीएम के नाम  सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा ज्ञापन
जनपद बुलंदशहर सोमवार को किसान कामगार यूनियन (तेवतिया) संगठन के दर्जनों पदाधिकारी, दर्जनों किसानों के साथ क्लक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और अपनी मांगों का ज्ञापन डीएम बुलंदशहर के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा। डीएम को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि जनपद बुलंदशहर की तहसील खुर्जा के 7 गांव और तहसील बुलंदशहर के 17 गांव स्याना के 8 गांव शिकारपुर के 5 गांव सिकंदराबाद के 2 गांव जो जेवर एयरपोर्ट लिंक एक्सप्रेस वे परियोजना के प्रस्तावित संरक्षण के अंतर्गत आने वाली कुल 39 गांव में भूमि, भूमि स्वामियों से आपसी सहमति से यूपी यीडा द्वारा क्रय की जानी है। किसानों का कहना है कि किसानों के साथ धोखा किया जा रहा है अगर यूपी यीडा को हमसे जमीन लेनी है तो व वह या तो गांव स्तर पर किसानों के साथ वार्ता करें या तहसील स्तर पर किसानों के साथ वार्ता कर जमीन की खरीद करें ताकि उनको यह पता चल सके कि वह किस कंपनी को अपनी जमीन दे रहे हैं और उसका उचित मुआवजा उन्हें मिले । किसानो की मांग है कि उन्हें अपनी जमीन का एक करोड रुपए प्रति कच्चा बीघा के हिसाब से उन्हें मुआवजा दिया जाए अन्यथा वह अपनी जमीन नहीं देंगे। क्युकी इस एक्सप्रेसवे में जाने वाली कितनी ही जमीन रोड किनारे और गांव के नजदीक है जिनकी करोड़ो रुपए बीघा कीमत की है ।अन्यथा वह लोग आंदोलन के लिए विवश होंगे।
Follow Samachar24