थाना साइबर अपराध पुलिस टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम सतर्कता की ओर एक कदम किया आयोजित
Gargachary Times
6 August 2025, 20:15
18 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में आज ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल, शिकोहाबाद में छात्रों एवं शिक्षकों को साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी देना एवं उन्हें साइबर अपराधों से सतर्क रहने हेतु जानकारी दी गयी।
कार्यक्रम में निम्न विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई:
साइबर अपराध क्या है और इसके विभिन्न प्रकार जैसे: हैकिंग, फिशिंग, साइबर बुलिंग, ऑनलाइन धोखाधड़ी आदि।
सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग कैसे करें।
मजबूत पासवर्ड बनाना और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) का महत्व।
अनजान लिंक, वेबसाइट या ईमेल से सतर्क रहने की आवश्यकता।
साइबर अपराध की स्थिति में शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया (हेल्पलाइन: 1930, वेबसाइट: www.cybercrime.gov.in)।