Loading...

अपर जिला जज की अध्यक्षता में वृहद विधिक सेवा शिविर के आयोजन के सम्बंध में बैठक हुई संपन्न

Gargachary Times 2 February 2026, 18:51 73 views
Agra
अपर जिला जज की अध्यक्षता में वृहद विधिक सेवा शिविर के आयोजन के सम्बंध में बैठक हुई संपन्न
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशानिर्देश पर मा० जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा, श्री संजय कुमार मलिक महोदय के मार्गदर्शन में दिनांक 22.02.2026 को वृहद विधिक साक्षारता /सेवा शिविर (मेगा शिविर) का आयोजन जनपद आगरा में किया जा रहा है। जिसके परिपेक्ष में आज दिनांक 02.02.2026, को दीवानी परिसर में स्थित नवीन सभाकक्ष में श्री अमरजीत, अपर जिला जज, आगरा की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक का संचालन विनीता सिंह-1, सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा के द्वारा किया गया। बैठक में उपस्थित अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि दिनांक 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले वृहद विधिक साक्षारता /सेवा शिविर (मेगा शिविर) के सफल आयोजन हेतु पात्र व्यक्तियों का पंजीयन कर उनको कल्याणकारी योजना का लाभ प्रदान किया जाना है। सचिव (पूर्ण कालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा के द्वारा यह बताया गया कि उक्त जागरूकता शिविर का उद्देश्य विभिन्न विभागों में चल रही समाज के निर्बल वर्ग, दिव्यांग बच्चों, स्त्रियां, निर्धन वर्ग और असंगठित क्षेत्र के श्रमिक आदि से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाएं का त्वरित एवं सुलभ लाभ प्रदान करना है। उक्त के संबंध में विधिक साक्षरता/सेवा शिविर के साथ साथ प्री मेगा शिविर का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें आम जनमानस शिविर में उपस्थित होकर अपना पंजीयन/रजिस्ट्रेशन करा सकता है, पंजीयन/रजिस्ट्रेशन पश्चात पात्र व्यक्ति त्वरित योजना का लाभ भी प्राप्त कर सकता है। इसके अतिरिक्त विनीता सिंह-I, सचिव (पूर्ण कालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा के द्वारा आग्रह किया गया कि दिनांक 22.02.2026 को आयोजित होने वाले वृहद विधिक साक्षारता /सेवा शिविर (मेगा शिविर) में आम जनमानस अधिकाधिक प्रतिभाग कर जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। बैठक में श्री दिव्यानंद द्विवेदी, अपर जिला जज, आगरा, श्री मृत्युंजय श्रीवास्तव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, आगरा, जिला विकास अधिकारी, आगरा, दिव्यांग अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी, तथा उद्यान विभाग, श्रम विभाग के अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।
Follow Samachar24