दुकान के आगे लगाये गए कूड़े के ढेर पर आक्रोशित हुए व्यापारी
Gargachary Times
2 February 2026, 18:58
77 views
Jalaun
कोंच(जालौन) स्वच्छ भारत मिशन को पलीता लगा रहा नगर पालिका परिषद का कारनामा दिन सोमवार को उस समय दिखा जब व्यापारी वीरेंद्र अग्रवाल सुबह अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो वहां पर स्वच्छ भारत मिशन को पलीता लगाते हुए पालिका कर्मचारियों द्वारा कूड़े का अंबार जमा किया गया था जब वीरेंद्र ने अगल-बगल के व्यापारियों को भी कूड़े का ढेर दिखाया तो उनमें आक्रोश ब्याप्त हो गया और दुकानदार नगर पालिका की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह खड़े करते हुए पालिका अध्यक्ष को सूचना दी जिस पर पालिकाध्यक्ष ने तत्काल ही पालिका के आर आई सुनील कुमार को मौके पर भेजा मौके पर पहुंचे आर आई ने दुकानदारों से बातचीत करते हुए उन्हें आगे से कूड़ा का ढेर न लगने का आश्वासन दिया और कर्मचारियों को बुलाकर तत्काल ही कूड़ा भरवाकर सफाई करा दी तब कहीं जाकर दुकानदारों का गुस्सा शांत हुआ इस दौरान रामलाल प्रांकुल अनुज अग्रवाल मोदी भूपेश आकाश सौरभ मिश्रा सहित तमाम दुकानदार मौजूद रहे।