एसआरआर कार्य में फर्जीवाड़ी की सपा कार्यकर्ताओं ने डीएम से की शिकायत
Gargachary Times
3 February 2026, 22:19
2 views
Mathura
जनपद मथुरा में चल रही एस आई आर कार्य के अंतर्गत ड्राफ्ट रोल जारी होने के उपरांत यह देखने में आया है की कुछ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एक विशेष समुदाय के लोगों के खिलाफ जालसाजी कर फार्म 7 भरकर नाम कटवाने का प्रयास करवा रहे हैं। पिछले दो दिनों में अलग-अलग विधानसभाओं में अलग-अलग बूथो पर फर्जी तरीके से फॉर्म 7 भरकर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को नाम काटने का फॉर्म भरकर बी एल ओ पर नाजायज दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उक्त लोगों के नाम कटवाए जा सके परंतु समाजवादी पार्टी के बूथो पर तैनात बी एल ए जो पीडीए प्रहरी के रूप में काम कर रहे हैं उन्होंने इस फर्जी वाडे को पकड़ लिया और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी के संज्ञान में लाया गया। जनपद मथुरा की विधानसभा बलदेव की बूथ संख्या 178 180 181 400 401 402 मार्ट विधानसभा के बूथ संख्या 93, 110,111,112 बूथ पर 400 से अधिक फार्म 7 जमा किए गए हैं। इसमें खास बात यह है जमा करने वाले व्यक्ति मात्र दो-तीन है जिन्होंने इतनी बड़ी संख्या में गलत तरीके से नाम कटवाने का प्रयास किया है। बी एल ओ ने जब मना कर दिया कि मैं गलत नाम नहीं कटुंगा तो उस पर मुकदमा दर्ज करने का भी प्रयास किया गया है। समाजवादी पार्टी के पीडीए प्रहरियों ने इस जालसाजी को पकड़ा है पार्टी के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव तथा वरिष्ठ नेता प्रदीप चौधरी ने कल जनपद के जिला अधिकारी महोदय से मुलाकात की तथा सभी फॉर्म 7 की प्रतिलिपि उन्हें उपलब्ध करा कर इस पूरे फर्जी बाड़े के बारे में उनको अवगत कराया। जिलाधिकारी महोदय ने तत्काल हमारी शिकायतों का संज्ञान लिया और तत्परता से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो और सही लोगों के नाम न काटे जाएं ऐसे निर्देश जारी किया। हमें यह भी आश्वासन दिया कि कोई भी किसी भी दल का हो फर्जी तरीके से फॉर्म 7 का दुरुपयोग कर किसी भी विशेष समुदाय के लोगों के नाम नहीं काटने दिए जाएंगे।
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एवम वरिष्ठ नेता प्रदीप चौधरी द्वारा पूरी रिपोर्ट तैयार कर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को एवम प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल जी को सौंप दी ताकि मुख्य निर्वाचन आयोग से पूरे प्रदेश में हो रहे फार्म नंबर 7 फॉर्म की जलसा जी का पर्दाफाश कर ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा सके।