ब्रज के प्रखर विद्वान बाबा अवध दास महाराज का 89वां निकुंज लीला महोत्सव 5 फरवरी को
Gargachary Times
3 February 2026, 22:20
5 views
Dharam
वृंदावन, ब्रज मंडल के सुप्रसिद्ध श्रीमद् भागवत के प्रखर विद्वान बाबा अवध दास महाराज का 89वां निकुंज लीला प्रवेश महोत्सव इस वर्ष बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। ब्रज भूमि कल्याण परिषद के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर ली गई है।
कार्यक्रम के संबंध में आयोजित एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बाबा जी के अनन्य शिष्य पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ ने बताया कि बाबा महाराज का जीवन ब्रज संस्कृति और भागवत सेवा के लिए समर्पित रहा। उनके सिद्धांतों और स्मृतियों को जीवंत रखने के लिए प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी यह महोत्सव श्रद्धापूर्वक लक्ष्मण शहीद स्मारक भवन में बड़ी धूम धाम से संत महंत भागवत आचार्य विद्वानों एवं नगर के प्रमुख नागरिकों की उपस्थिति में मनाया जाएगा।
महोत्सव की अध्यक्षता महामंडलेश्वर श्री राजेश्वर दास जी महाराज पीठाधीश्वर श्री सनातन धर्म मंदिर दिल्ली, भक्ति वेदांत श्री मधुसूदन जी महाराज के अलावा श्री सुनील कुमार शर्मा केबिनेट मंत्री इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग एवं पुलिस एडीजे आगरा जोन सुश्री अनुपमा कुलश्रेष्ठ आगरा के अलावा श्री कलराज मिश्र पूर्व गवर्नर राजस्थान पुष्टि मार्गीय श्री दीपक बल्लभ गोस्वामी विधायक श्री कांत शर्मा नगर निगम के मेयर श्री विनोद अग्रवाल आदि अनेक लोग उक्त तिरोभाव महोत्सव में भाग लेंगे
प्रातः काल बाबा महाराज के चित्रपट का विधि-विधान से पूजन-अर्चन और वंदन। पूर्वाह्न सामूहिक 'हरिनाम संकीर्तन' का आयोजन, जिसमें श्रद्धालु संकीर्तन की धुनों पर झूमते नजर आएंगे। दोपहर एक विशेष 'विद्वत संगोष्ठी' का आयोजन होगा, जिसमें ब्रज के प्रख्यात विद्वान बाबा महाराज के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालेंगे। सायंकाल भव्य 'रासलीला' एवं 'भजन संध्या' का आयोजन किया जाएगा, जो भक्तों को भक्ति रस में सराबोर करेगा।
पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ एवं ब्रज भूमि कल्याण परिषद के सदस्यों ने समस्त ब्रजवासियों और भक्तों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस महोत्सव में सम्मिलित हों। उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर श्रद्धालु बाबा महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें और आयोजन को सफल बनाएं।
प्रेस वार्ता में महंत रामदास जी महाराज प्रोफेसर राम शर्मा, बालो पंडित , दीपक राघव, अंकित कृष्ण महाराज , बाल कृष्ण व्यास दीपक कृष्ण शास्त्री आदि अनेक लोग उपस्थित थे।