RSS के शताब्दी वर्ष पर विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न, बड़ी संख्या में पहुंचे सनातनी
Gargachary Times
3 February 2026, 22:22
5 views
Agra
आगरा आवल खेड़ा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरवशाली 100 वर्ष (शताब्दी वर्ष) पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी की पावन जन्मभूमि आवल खेड़ा में एक भव्य 'विराट हिंदू सम्मेलन' का आयोजन किया गया। स्वामी निजानंद समिति के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों सनातनी बंधुओं ने शिरकत कर अपनी सांस्कृतिक एकता का परिचय दिया।
महापुरुषों की जन्मभूमि पर भक्ति का संगम
सम्मेलन का आयोजन उस पावन धरा पर हुआ, जहाँ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी ने जन्म लेकर माता गायत्री की कठोर साधना की और संपूर्ण जगत के कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया। वक्ताओं ने आचार्य जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि भारत की माताओं और महापुरुषों ने ही विश्व में इतिहास रचा है और आज उन्हीं के पदचिन्हों पर चलने की आवश्यकता है।कार्यक्रम की रूपरेखा और मुख्य अंश प्रारंभ: कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु श्री राम और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।वक्ताओं ने जोर देते हुए कहा कि "हिंदू धर्म दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है" और इसकी गौरवशाली परंपराओं को संजोना हर नागरिक का कर्तव्य है समापन: कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती और गगनभेदी जयघोष के साथ किया गया।हजारों की संख्या में जुटे श्रद्धालु स्वामी निजानंद समिति की कुशल तैयारियों के चलते सम्मेलन में लगभग तीन से चार हजार लोग एकत्रित हुए। Rss के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत हो रहे इन हिंदू सम्मेलनों का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, छुआछूत जैसी कुरीतियों को मिटाना और राष्ट्र निर्माण में हर व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहा RSS की शताब्दी वर्ष वाला सेल्फी प्वाइंट।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु श्री राम व भारत माता के सामने दीप प्रज्वलित कर की गई वही कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती कर किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विराट हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संत शिरोमणि स्वामी सुतीक्ष्ण दास जी महाराज रहें जिनके आशीष वचन सभी सनातन हिंदू प्रेमियों को प्राप्त होंगे, कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मनोज केंद्रीय सह मंत्री विश्व हिंदू परिषद जिनका उद्बोधन आगंतुक सभी सनातनी प्रेमियों को ऊर्जा से ओत प्रोत कर देने वाला था, कार्यक्रम में महिला शक्ति के रूप में बहन रीना क्षेत्रीय संयोज़िका दुर्गा वाहिनी ने महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया स्वामी निजानंद समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान साथ ही सभी क्षेत्रवासियों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आज के कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रेमचंद (शिक्षक) विराट हिंदू सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश महामंत्री भाजपा राम प्रताप सिंह चौहान विधायक एत्मादपुर डॉक्टर धर्मपाल सिंह चौहान व किसान भारतीय किसान मोर्चा व पूर्व ब्लाक प्रमुख जगबीर सिंह तोमर श्री दान कुंबरि इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ ममता शर्मा समिति सदस्य डॉ विनोद डॉ अरुणा रोतेंद्र सिंह चंद्रपाल सिंह चौहान, देवेंद्र सिंह परमार, रुपेश चौहान दुष्यंत सिंह चौहान बिजेंद्र चौहान अमन चौहान वीरेंद्र त्यागी मुकेश चौहान लक्ष्मी नारायण वर्मा रविंद्र चौहान ध्रुव चौहान बनवारी चौहान आयुष गजेंद्र चौहान आदि लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।