Loading...

सपा को मिली नई मजबूती, किया संगठन का विस्तार

Gargachary Times 3 February 2026, 22:28 2 views
Agra
सपा को मिली नई मजबूती, किया संगठन का विस्तार
आगरा। समाजवादी पार्टी ने महानगर संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में विस्तार किया गया है। बुधवार को समाजवादी पार्टी महानगर के अध्यक्ष शब्बीर अब्बास द्वारा अपने जीवनी मंडी स्थित कैंप कार्यालय पर मनोनयन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश एवं प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की संस्तुति पर समाजवादी पार्टी वार्ड सं. 16 और 20 नए पदाधिकारी नियुक्त किये। महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने बताया कि पार्टी के संगठनात्मक मजबूती के क्रम में तथा इकबाल उस्मानी को वार्ड संख्या-20 का अध्यक्ष और अवनीश गुप्ता को वार्ड संख्या-16 का प्रभारी मनोनीत किया गया है। इससे वार्ड स्तर पर आम जनता से सीधा संवाद स्थापित कर जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा। मुझे विश्वास है कि दोनों पदाधिकारी अपनी सक्रिय भूमिका से संगठन को नई ऊर्जा देंगे और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। नव नियुक्त पदाधिकारियों इकबाल उस्मानी व अवनीश गुप्ता ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाजवादी पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं कार्यक्रमों के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे। वार्ड में जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय करने और जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने का कार्य करेंगे। मनोनयन की घोषणा के बाद पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर दक्षिण विधानसभा जोनल प्रभारी सुशील गुप्ता, सेक्टर प्रभारी अन्नू यादव, सनी माहौर, हुकुम सिंह, साबिर हुसैन, संजीव सिंह, सलीम उस्मानी, आशु सिद्धकी, सुमित, सतीश, शाहरुख, आमिर आदि मौजूद रहे।
Follow Samachar24