बुलंदशहर स्याना घनसूरपुर गांव में बंदरों के आतंक से ग्रामीण में दहशत
Gargachary Times
5 February 2026, 18:18
4 views
Bulandshahr
बुलंदशहर: स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव घंसूरपुर में बंदरों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। करीब एक दर्जन से अधिक लोग बंदरों के हमलों से घायल हो चुके है। जिसमें अधिकतर महिलाएं बच्चे व बुजुर्ग हैं। जिसके चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गांव वालों ने इसकी शिकायत ग्राम प्रधान को दी गई ग्राम प्रधान ने कहा की वन विभाग को सूचित करो, मेरे पास वन विभाग वालों का नंबर नहीं है।ग्रामीणों ने वन विभाग व पोर्टल पर शिकायत की गई। लेकिन किसी अधिकारी की तरफ़ से कोई भी कार्यवाही नहीं की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि कोई भी अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। बंदरों का आतंक कितना बढ़ चुका है कि लोग अपने घरों की छत्तों पर जाते हुए भी डरते हैं कि बंदर आकर हमले ने कर दे। बंदरों के हमलों से घायल हुए: सीता देवी, कुसुम देवी, सुमेर सिंह, प्रेम, कविता, पिंकी, कनिका, सुनील, प्रदीप कुमार, गौरी, सतीश, महेंद्र, डिग्नेश, वीरेंद्र, हरि सिंह, बलराम, मुकेश, वीरेंद्र शर्मा, विक्रम, आदि।