Loading...

थाना हाईवे पुलिस ने चोरों को किया गिरफ्तार

Gargachary Times 5 February 2026, 18:24 4 views
Mathura
थाना हाईवे पुलिस ने चोरों को किया गिरफ्तार
बृज हाईवे रैजिडन्सी के फ्लैटों में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोरों को थाना हाइवे पुलिस ने गिरफ्तार किया। चोरों के कब्जे से 1,79,330/- रुपये नगद व 01 पाजेब ,14 सिक्के, 03 ग्लास ,02 कटोरी व 01 चम्मच सफेद धातु व 02 तमंचा .315 बोर व 02 जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किए। गिरफ्तार अभियुक्तगण में 35 वर्षीय अमरजीत पुत्र विजयपाल निवासी दिल्ली, व 35 वर्षीय कुलदीप उर्फ सुरेन्द्र पुत्र वीरेन्द्र निवासी रया जनपद भदोही है जिन्हें चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने 18 जनवरी को बृज हाईवे रैजिडन्सी के फ्लैटों में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।जिसमें वह वांछित चल रहे थे,थाना हाईवे पुलिस एवं स्वाट टीम ने टेकमैन सिटी के पीछे से जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा।
Follow Samachar24