फॉलन गांव में एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने किया निरीक्षण
Gargachary Times
5 February 2026, 18:24
4 views
Mathura
आगामी होली पर्व को लेकर मथुरा पुलिस प्रशासन अपनी तैयारीयों में जुटा हुआ है, अधिकारियों के द्वारा लगातार क्षेत्र का निरीक्षण भी किया जा रहा है। इसी दौरान मथुरा के एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत के द्वारा थाना कोसी के ग्राम फॉलन में निरीक्षण किया गया।
फॉलन गांव में आग पर खेली जाने वाली होली के दृष्टिगत एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत
के द्वारा होलिका स्थल का निरीक्षण किया गया l जिसमें प्रहलाद कुंड की सफाई और सीसीटीवी कैमरे का कवरेज हेतु और अधिक सीसीटीवी लगवाएं तथा पार्किंग इत्यादि की व्यवस्था सुदृढ़ किए जाने जाने हेतु संबंधित को निर्देशित कियाl