Loading...

कलयुगी पिता ने बेटे की निर्मम हत्या की, हंसिया सहित गिरफ्तार

Gargachary Times 5 February 2026, 18:25 2 views
Firozabad
कलयुगी पिता ने बेटे की निर्मम हत्या की, हंसिया सहित गिरफ्तार
फिरोजाबाद जनपद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। 02 फरवरी 2026 को आरोपी पिता राजेश कुमार ने अपने ही बेटे मयंक की घर के अंदर हंसिया से निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी शव को बक्से में छिपाकर मौके से फरार हो गया था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां घर के अंदर खून फैला मिला। तलाशी के दौरान बक्से से मासूम मयंक का शव बरामद हुआ। मृतक की मां उर्मिला की तहरीर पर थाना मक्खनपुर में मु0अ0सं0 31/26 धारा 61(2)/238/103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चार पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने आरोपी राजेश कुमार (उम्र लगभग 44 वर्ष) को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर सरसों के खेत से हत्या में प्रयुक्त हंसिया भी बरामद कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया । जा रहा है।
Follow Samachar24