विधायक ने उप जिला अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी के साथ क्षेत्र का किया निरीक्षण
Gargachary Times
6 August 2025, 20:20
68 views
Mathura
गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के विधायक मेघश्याम ने क्षेत्र में जल भराव की समस्या के संबंध में निरीक्षण किया । इस दौरान विधायक मेघश्याम के साथ
उप जिलाधिकारी सदर /ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव जै जैन,
खंड विकास अधिकारी फरह नेहा रावत, सिंचाई विभाग, कृषि विभाग, तथा नायब तहसीलदार मौजूद रहे।
छड़गांव , खेरिया, सेरसा गांव सहित क्षेत्र की अन्य जगहों पर निरीक्षण किया और ग्रामीणों के साथ बैठक की।
विधायक ने जल निकासी के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पंप सेट, नालियों की सफाई तथा पुलिया की खुदाई कराकर जल निकासी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सभी प्रभावित किसानों एवं परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा सर्वे के कार्य विभागों द्वारा किए जा रहे हैं।