Loading...

ऊंचागांव ब्लॉक पर धरना स्थल पर प्रतिनिधि व किसानों के बीच तीखी नोकझोक

Gargachary Times 5 February 2026, 18:27 94 views
Bulandshahr
ऊंचागांव ब्लॉक पर धरना स्थल पर  प्रतिनिधि व किसानों के बीच तीखी नोकझोक
जनपद बुलंदशहर के ऊंचागांव ब्लॉक पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने पर पहुंचे युवा जिला अध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य, जिला प्रभारी धर्मवीर उर्फ गुड्डू प्रधान सहित सैकड़ो किसानों ने भाग लिया, आपको बता दे कि एडीओ पंचायत राजेश राघव की तानाशाही , तुगलकशाही, बिना रिश्वत काम ना करना, किसानों और गरीबों से बदतमीजी करना, आदि से कुपित होकर आज दिनांक 4 फरवरी को ब्लॉक परिसर में धरना दिया इससे पहले की किसान इकट्ठा होते ब्लॉक के भ्रष्टाचारी एडीओ पंचायत राजेश राघव सहित सभी अधिकारी भाग खड़े हुए क्योंकि राजेश राघव पर रिश्वत लेकर काम करना बदतमीजी करना आदि शामिल है अगर कोई किसान इसकी बातों का विरोध करता है तो यह क्षेत्र के गुंडा मावलियों से धरना स्थल पर किसानों को गाड़ी से कुचलवाने की कोशिश करता है धरने के बीच पहुंचे तहसीलदार स्याना और चौकी इंचार्ज ऊंचागांव ने धरने पर पहुंचकर किसानों की समस्याओं को सुना जिसमें किसानों ने मुख्य विकास अधिकारी के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार को दिया तथा इनके खिलाफ FIR के लिए एक शिकायती पत्र चौकी इंचार्ज ऊंचागांव को दिया, युवा जिला अध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य ने कहां की यदि तीन दिन के अंदर अंदर एडीओ पंचायत राजेश राघव साहित् सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो भाकियू अराजनैतिक ब्लॉक ऊंचागांव पर एक बड़ा आंदोलन करेगी जिसकी जिम्मेदारी स्वयं शासन व प्रशासन की होगी किसानों के साथ अन्याय बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होगा सभी साथियों ने भ्रष्टाचार मुर्दाबाद के नारे लगाए प्रदर्शन में उपस्थित किसान:-हीरा शर्मा, सावेज खान, प्रदीप गौड़, आलोक राठी, कुलदीप चौधरी, भगवाना मुकदम, यशपाल चौधरी, धर्मपाल सिंह, बाबा बजरंगबली, नीरज गुर्जर, अमित गुर्जर, संजू राणा, गगन राणा, आदि सैकड़ो लोग शामिल रहे
Follow Samachar24