Loading...

एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी जमकर पथराव

Gargachary Times 5 February 2026, 18:29 56 views
Mathura
एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी जमकर पथराव
मथुरा जनपद के थाना राया क्षेत्र अंतर्गत मौहल्ला व्यापारियन में गुरुवार तड़के एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी ने अचानक उग्र रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि किसी छोटी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर जमकर ईंट-पत्थर फेंकने लगे। ईंट-पत्थरबाजी के दौरान मौहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया और कई लोग अपने-अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। इस घटना में एक-दो लोगों को मामूली चोटें आने की सूचना है। घटना का वीडियो किसी स्थानीय व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन से रिकॉर्ड कर लिया गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला और अधिक चर्चा में आ गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुच गयी।इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष से दो लोगो को हिरासत में ले लिया।
Follow Samachar24