Loading...

राया नगर पंचायत की 17 दुकानों की बोली में 15 बोलिदाताओं ने लिया भाग, हंगामे के बीच प्रक्रिया निरस्त

Gargachary Times 5 February 2026, 18:35 40 views
Mathura
राया नगर पंचायत की 17 दुकानों की बोली में 15 बोलिदाताओं ने लिया भाग, हंगामे के बीच प्रक्रिया निरस्त
राया। नगर पंचायत राया द्वारा 17 दुकानों के आवंटन के लिए आयोजित बोली प्रक्रिया उस समय विवादों में घिर गई, जब बोली के दौरान हंगामा खड़ा हो गया। हंगामे के चलते नगर पंचायत प्रशासन को पूरी प्रक्रिया निरस्त करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत परिसर में दुकानों के आवंटन हेतु बोली आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 15 बोलिदाताओं ने भाग लिया। शुरुआत में प्रक्रिया सामान्य रूप से चल रही थी, लेकिन कुछ देर बाद बोलिदाताओं और मौके पर मौजूद लोगों के बीच पारदर्शिता व नियमों को लेकर विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बोली प्रक्रिया को लेकर आपत्तियां जताई गईं और आरोप-प्रत्यारोप के बीच माहौल गरमा गया। स्थिति बिगड़ते देख अधिकारियों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बोली को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया। नगर पंचायत अधिसाशी अधिकारी शिवकुमार का कहना है 17 दुकाने नगर पंचायत कार्यालय मेँ बनी है। जिनकी आज बोली लगाई जानी थी जिनमे 17 मेँ से 15 ही बोलिदाता पहुँचने एवं आपस मेँ हंगामा के चलते नीलामी प्रक्रिया को रोक दिया गया है निष्पक्षता बनाए रखने के लिए दोबारा तिथि निर्धारित कर पारदर्शी तरीके से बोली कराई जाएगी। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने मांग की है कि अगली बार पूरी प्रक्रिया स्पष्ट नियमों और प्रसाशनिक अधिकारियो की निगरानी में कराई जाए, ताकि किसी प्रकार का विवाद एवं पक्षपात न हो सके
Follow Samachar24