कल्याणं करोति नेत्र संस्थान के प्रशिक्षण भवन का भव्य शुभारंभ
Gargachary Times
5 February 2026, 18:36
73 views
Mathura
कल्याणं रोति नेत्र संस्थान जचौंदा चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। संस्थान का ध्येय हर जीवन को प्रकाश से आलोकित करना है। इसी कड़ी में प्रवीन दलाल इन्स्टीट्यूट ऑफ आप्थमोलोजी नेत्र चिकित्सा शिक्षा मैं युवाओं को रोजगार देने एवं आत्म निर्भर बनाने में अहम संस्थान बनेगा।
इस अवसर पर साध्वी चित्रलेखा ने कहा जैसी दृष्टि वैसी सृष्टि। सेवा का काम बेहद चुनौतीपूर्ण लेकिन अच्छे कर्म ही मुक्ति मार्ग तक ले जाते हैं। विधायक मेघश्याम सिंह ने कहा कि कल्याणं करोति
नेत्र रोग समाधान का राष्ट्रीय केन्द्र बन चुका है।
श्रीवत्स गोस्वामी ने कहा कल्याणं करोति मानव कल्याण को समर्पित संस्था है। श्रीकृष्ण सबसे बड़े आप्थमोलोजिस्ट थे। अर्जुन के दृष्टिदोष को उन्होंने ठीक किया। अक्षयपात्र से अनंत वीर दास ने संस्थान सचिव के संकल्प को सराहा।
भुवन भूषण कमल, सदस्य राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग भारत सरकार ने कहा ब्रज की धरा पर सेवा का अवसर भाग्यशाली लोगों को ही मिलता है। संस्थान ब्रज वासियों की सच्ची सेवा करेगा।
बाबा बलराम दास महाराज ने दानियों को साधुवाद दिया। महंत श्री सुतीक्ष्ण दास महाराज ने प्रकल्प को जन उपयोगी बताते हुए कहा युवाओं को करियर बनाने की दिशा में नया सवेरा हो चुका है।
उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डा. देवेन्द्र शर्मा ने कहा दानियों के सहयोग से समाज में बहुत से सेवा प्रकल्पों से सच्ची सेवा चल रही है।
धन्यवाद ज्ञापित करते हुए स्वामी महेशानंद अध्यक्ष कल्याणं करोति ने कहा धन बहुतों के पास होता है लेकिन सब का धन भगवान एवं भक्तों की सेवा में नहीं लगता ।
इससे पूर्व अतिथियों ने स्वस्तिवाचन के मध्य विधि विधान पूर्वक पूजन कर भवन का लोकार्पण किया।
अतिथि सत्कार संस्थान महासचिव सुनील कुमार शर्मा ने व कार्यक्रम का संचालन निरूपम भार्गव ने किया। मंच पर 11 बच्चों को अतिथियों ने निःशुल्क चश्मे प्रदान किए। संस्थान जनपद हर बच्चे का निशुल्क नेत्र परीक्षण कर जरूरत मंद बच्चों को निशुल्क चश्मे प्रदान करने को संकल्पित है।
मंचस्थ अतिथियों में दीनानाथ चौधरी, नरेंद्र मित्तल, अशोक टेंटीवाल, ए के सिंह, जगदीश लाल भाटिया, राजीव अग्रवाल, गोपाल प्रसाद अग्रवाल, विजय रेणुआ, सुशील कुमार अग्रवाल, उमाशंकर शर्मा, के के खण्डेलवाल, संस्कृति विधि के कुलाधिपति सचिन गुप्ता, मोहन लाल अग्रवाल, बी. डी. अग्रवाल(चेयरमैन), पुष्पाजंलि ग्रुप, मनोज कुमार यादव एसपी ट्रैफिक, राधेश्याम सिंघल, नरेन्द्र अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, मूलचंद गर्ग, धनेश मित्तल, उमाकान्त अग्रवाल , हरिओम सोनी, सुरेश चंद्र सिंघल आदि प्रमुख थे। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्यजन सहभागी हुए।