Loading...

डीएम रमेश रंजन एवं एडीएम विशुराजा ने माध्यमिक शिक्षा परिषद उ0प्र0 प्रयागराज द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्रों हेतु बनाऐ गये स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

Gargachary Times 5 February 2026, 19:28 84 views
Firozabad
डीएम रमेश रंजन एवं एडीएम विशुराजा ने माध्यमिक शिक्षा परिषद उ0प्र0 प्रयागराज द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्रों हेतु बनाऐ गये स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी रमेश रंजन एवं अपर जिलाधिकारी (वि०रा०) विशु राजा ने माध्यमिक शिक्षा परिषद उ०प्र० प्रयागराज द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 के प्रश्न पत्रों हेतु बनाये गये स्ट्रांग रूम तथा जनपद स्तरीय कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया, गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी सभी 106 परीक्षा कन्द्रों की निगरानी सी०सी०टी०वी कैमरों के माध्यम से करने हेतु एक-एक कम्प्यूटर लगाया गया है, जिससे परीक्षा पर लगे सी०सी०टी०वी कैमरों के माध्यम से विद्यालय में बने स्ट्रॉग रूप में रखे प्रश्नपत्रों तथा बोर्ड परीक्षा की 24×7 की निगरानी की जायेगी, जिलाधिकारी ने सम्बन्धितों को निर्देश दिये कि सभी परीक्षा केन्द्रों में बने स्ट्रांग रूप में रखी चारों लोहे की अलमीरा में डबल लॉक होना चाहिए, जिसकी चाबी सुरक्षा की दृष्टि की अलग-अलग अधिकारियों के पास रखी जाये, स्ट्रांग रूप में रखी चारों डबल लॉक अंलमीरा के मुंह सी०सी०टी०वी० कैमरा की तरफ होने चाहिए, स्ट्रांग रूप का गेट पूरी तरह से सी०सी०टी०बी० कैमरा में दिखना चाहिये, परीक्षा केन्द्र पर सभी सी०सी०टी०वी० कैमरें ठीक लोकेशन पर सेट हों। इसके पश्चात् सभी केन्द्र व्यवस्थपकों की बर्चुअल मीटिंग की गयी, बर्चुअल मीटिंग में जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद धीरेन्द्र कुमार तथा अपर जिलाधिकारी (वि०रा०) विशु राजा ने सभी केन्द्र व्यवस्थपकों को परीक्षा केन्द्र में लगे सी०सी०टी०वी० कैमरो 24×7 घण्टे ऑनलाइन रखने को निर्देशित किया तथा परीक्षा केन्द्रों में बने स्ट्रांग रूप में रखी चारों लोहे की अलमीरा में डबल लॉक लगाने तथा डबल लॉक अलमीरा के मुंह सी०सी०टी०वी० कैमरा की तरफ करने के निर्देश दिये, जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देशित किया कि स्ट्रांग रूप का गेट पूरी तरह से सी०सी०टी०बी० कैमरा में दिखें तथा परीक्षा केन्द्र पर सभी सी०सी०टी०वी० कैमरें की लोकेशन ठीक करने के भी निर्देश दिये।
Follow Samachar24