Loading...

सुरेश सिंह चौहान बने राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के जिलाध्यक्ष

Gargachary Times 5 February 2026, 19:29 69 views
Mathura
सुरेश सिंह चौहान बने राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के जिलाध्यक्ष
फरह। सवर्णों के हक की लड़ाई लड़ने वाली राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी ने पिपरौठ निवासी सुरेश सिंह चौहान एडवोकेट को पार्टी ने मथुरा जनपद का जिलाध्यक्ष बनाया है पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यपाल सिंह सिसौदिया की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह व प्रदेश महासचिव और नियुक्ति प्रभारी महेश सिंह सिसौदिया ने उन्हें नियुक्त किया है इससे पहले भी सुरेश सिंह चौहान समाज के विभिन्न संगठनों व पार्टियों में जिले से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के पदाधिकारी रहे हैँ UGC को लेकर हुए घमासान में उन्होंने सभी पार्टियों को छोड़कर राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी में निष्ठा जताते हुए उसका दामन थाम लिया,उन्होंने कहा कि जो पार्टी सवर्णों के हितों का ध्यान रखेगी उसे हम और हमारे सवर्ण समाज का समर्थ रहेगा। हम राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी की नीति और रीति के अनुसार जिले में पार्टी का विस्तार करेंगे और मार्च में पार्टी का एक बड़ा कार्यक्रम भी करवाएंगे,उनके मनोनयन पर राष्ट्रीय क्षत्रिय महासेना के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ठा.के के सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा विनोद सिंह राणा,जिला प्रभारी विष्णु प्रताप सिंह,जिलाध्यक्ष सतीश सिंह राघव जी,क्षात्र संघ अध्यक्ष रोहित सिंह जादौन,नरेन्द्र सिंह तरकर, अजयपाल सिंह,पोहपसिंह,महेन्द्र सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष पारस ठाकुर,खजान सिंह राजावत,ठा. गिरधारी लाल,अजय सिंह राजावत,संजय सिंह चौहान,नरेश तिवारी,दिनेश सिंह चौहान, जीतू ठाकुर, आदि सेकड़ों लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की।
Follow Samachar24