Loading...

शीशम की लकड़ी काटने वाले चोरों से वसूला जुर्माना

Gargachary Times 6 August 2025, 20:22 214 views
Bulandshahr
शीशम की लकड़ी काटने वाले चोरों से वसूला जुर्माना
रामघाट थाना क्षेत्र के गांव पेसरी के जंगल में बंबा के सहारे से वन विभाग की शीशम का पेड़ 3 जुलाई को चोरी से काटे जाने की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा दोनों लकड़ी चोरों को गिरफ्तार कर लकड़ी बरामद कर 20000 का जुर्माना वसूल कर छोड़ दिया। वन क्षेत्र अधिकारी मोहित चौधरी ने बताया है कि 3 जुलाई को थाना रामघाट क्षेत्र के पेसरी बंबा के पास शीशम का पेड़ चोरी होने की सूचना मिली थी सूचना के आधार पर वन दरोगा केडी शर्मा द्वारा 5 जुलाई की शाम को ग्राम नगला धारकपुर के पास से रोहित पुत्र वेद प्रकाश नगला विधि सत्य प्रकाश पुत्र लालाराम निवासी नगला धारकपुर को चोरी की शीशम के साथ रामघाट थाना पुलिस को सौंप दिया।विभाग द्वारा शीशम काटने का जुर्माना ₹20000 वसूलकर रामघाट थाना पुलिस से दोनों को छोड़ने के आदेश दिए। वन विभाग द्वारा शीशम चोरों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज न कराकर थाने से छुड़वाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है चोरी की रिपोर्ट दर्ज न करने पर वन क्षेत्राधिकारी मोहित चौधरी ने बताया है। कि विभाग द्वारा जुर्माना वसूला गया है आगे कार्रवाई की जाएगी ।
Follow Samachar24