जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई संपन्न
Gargachary Times
6 August 2025, 20:23
337 views
Bulandshahr
जिलाधिकारी श्रुति की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग मत्स्य विभाग दुग्ध एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों एवं डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलेपमेन्ट कमेटी (डी0सी0डी0सी0) एवं एग्रीकल्चरल मार्केंटिग हब के सदस्यों की बैठक आहूत हुई। ग्राम पंचायत स्तर पर सहकारिता विभाग दुग्ध विभाग मत्स्य विभाग की नई समिति के गठन निबन्धन कराये जाने के पश्चात उन्नयन सम्बन्धी कार्य कराए जाए। सहकारिता विभाग की समिति के कब्जे की भूमि को भू राजस्व अभिलेखों में समिति के नाम दर्ज। कराने एवं ग्राम सभा भूमि प्रबन्ध कमेटी द्वारा प्रस्तावित भूमि को सहकारी समिति के नाम गोदाम भवन बनाये जाने हेतु खसरा खतौनी में दर्ज करने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया। जिले की सभी पंचायतो गांव में बहुउददेश्यीय पैक्स प्राथमिक डेयरी मत्स्य पालन सहकारी समितियो की स्थापना कराने के निर्देश दिए। एग्रीकल्चरल मार्केंटिग हब की दुकानों के आवंटन के सम्बन्ध में समीक्षा की गई। बैठक में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता विभाग, बुलन्दशहर को सहकारिता विभाग, दुग्ध विभाग व मत्स्य विभाग के अधिकारी अपने-अपने विभाग की सहकारी समितियों को सशक्त बनाने हेतु त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये जिससे भारत सरकार राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से सम्बन्धित समितियों को लाभांवित किया जा सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय, सचिव बीडीए सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।