आवल खेड़ा प्रधानाचार्य डॉ ममता शर्मा ने श्री दान कुंवरि इंटर कॉलेज आवल खेड़ा में 'पूर्व छात्र सम्मेलन' का कराया आयोजन
Gargachary Times
6 February 2026, 21:03
174 views
Agra
आवलखेड़ा विद्यार्थी जीवन की यादें और विद्यालय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से आवलखेड़ा स्थित श्री दान कुंवरि इंटर कॉलेज में एक भव्य 'पूर्व छात्र सम्मेलन' का आयोजन किया गया। विद्यालय के इतिहास में पहली बार आयोजित इस अनूठे समागम में दशकों पहले पढ़कर निकले छात्रों ने जब विद्यालय की दहलीज पर कदम रखा, तो माहौल भावुक और उत्साहपूर्ण हो उठा।कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि इस बार किसी बाहरी व्यक्ति के बजाय विद्यालय के पूर्व छात्रों को ही मुख्य अतिथि बनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व छात्रों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस गौरवशाली अवसर पर विद्यालय की पत्रिका 'गायत्री स्मारिका' का भी शुभारंभ पूर्व छात्रों के कर-कमलों द्वारा कराया गया।
प्रधानाचार्य डॉ. ममता शर्मा की नई पहल विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. ममता शर्मा के नेतृत्व में पहली बार आयोजित हुए इस पूर्व छात्र सम्मेलन की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। डॉ. ममता शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि "पूर्व छात्र विद्यालय की पूंजी होते हैं और उनके अनुभव वर्तमान छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।" यह आयोजन पुरानी और नई पीढ़ी के बीच एक सेतु बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। साथ-साथ समाज सेवा की भी एक मिसाल इस कार्यक्रम में देखने को मिली। इसी विद्यालय के पूर्व छात्र रहे डॉ महेश चौधरी जो अम्बे हॉस्पिटल आगरा के द्वारा विद्यालय में नवनिर्मित पानी की टंकी का निर्माण कराया गया है, जिसका आज विधिवत उद्घाटन किया गया। इस पहल से विद्यालय के विद्यार्थियों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिलेगी।सम्मेलन के दौरान पूर्व छात्रों ने अपने स्कूल के दिनों के किस्से साझा किए। वर्षों बाद एक-दूसरे से मिलकर पुराने साथियों की आंखें नम हो गईं। विद्यालय परिवार ने सभी पूर्व छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया इस दौरान कार्यक्रम में विद्यायल के पूर्व छात्र प्रधान रविंद्र चौहान, सीताराम परमार, डॉ महेश चौधरी, लक्ष्मीनारायण शर्मा, पत्रकार विजय सोलंकी, प्रधान अमन चौहान, कन्हैया चौहान टीटू चौधरी, धर्मवीर चौहान, विष्णु बघेल, मुलायम सिंह, प्रेमलता, सिखा धाकरे, हिमांशी वर्मा, काजल चौहान राजेश महेश्वरी जगदीश प्रसाद प्रवीण शर्मा राधिका बघेल शशि बघेल चंचल बघेल विजय चौहान अतुल चौहान गुलशन शर्मा ट्रामा सेंटर शालिनी शर्मा, पवन यादव, डॉली यादव, अंशु शर्मा आदि पूर्व छात्र उपस्थिति रहे।।