वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में परेड की ली सलामी
Gargachary Times
6 February 2026, 21:06
102 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड़ की सलामी ग्रहण की गयी । तत्पश्चात महोदय द्वारा परेड़ में उपस्थित कर्मचारीगण का टर्न आउट चैक करते हुए सम्पूर्ण ड्रिल की टोलीवार कार्यवाही करवाई गयी तथा शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिये दौड़ लगवाई गयी साथ ही बाधा ड्रिल की सम्पूर्ण कारवाई कराई गयी ।
परेड़ के पश्चात महोदय द्वारा परिवहन शाखा, रेडियो शाखा, बैरक, भोजनालय, कैंटीन, आटा चक्की, लाइब्रेरी, आरटीसी कम्प्यूटर लैब, क्वार्टर गार्द, आर्म्स वर्क शॉप, स्टोर, डीएफएमडी कक्ष, कैश कार्यालय, व्यायामशाला आदि का बारीकी से निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । परेड़ के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक /क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन एवं अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण मौजूद रहे ।