एसडीएम तहसीलदार से ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जा करने की शिकायत
Gargachary Times
6 August 2025, 20:23
154 views
Bulandshahr
शिकारपुर तहसील में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के ग्राम अध्यक्ष ने एसडीएम एवं तहसीलदार को ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ दिया प्रार्थना पत्र।
बताया गया है कि अकारवास कनैनी के भाकियू टिकैत के ग्राम अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह ने कुछ ग्रामीणों पर आरोप लगाया है कि गांव के कुछ दबंग लोगों ने ग्राम समाज की भूमि पर अकरवास कनेनी गांव में अवैध कब्जा कर रखा है जोकि पूर्व में तहसील प्रशासन द्वारा यह ग्राम समाज की भूमि कब्जा मुक्त कराई गई थी लेकिन पुनः इन दबंग लोगों ने मेड तोड़कर अवैध रूप से फिर से कब्जा कर लिया है जिसकी शिकायत चंद्रवीर सिंह पुत्र बीरबल सिंह ने लिखित में की है वही तहसीलदार गौरव बिश्नोई बताया है कि चंद्रवीर सिंह द्वारा एक प्रार्थना पत्र मिला है जिसके आधार पर हल्का लेखपाल से जांच कर रिपोर्ट मांगी गई जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।