Loading...

बेरोजगार युवाओं के लिए ड्रोन पायलेट जवान एवं सुरक्षा सैनिक की भर्ती

Gargachary Times 6 February 2026, 21:06 1216 views
Mathura
बेरोजगार युवाओं के लिए ड्रोन पायलेट जवान एवं सुरक्षा सैनिक की भर्ती
मथुरा जिला विकास अधिकारी के अनुपालन में मथुरा जनपद में शिक्षित बेरोजगार युवको को रोजगार उपलब्ध कराने के लिये जी०डी०एक्स० सिक्योरिटी इण्डिया लि० नोयडा एवं स्कील इण्डिया नई दिल्ली के परस्पर के सहयोग से ड्रोन पायलेट जवान एवं सुरक्षा सैनिकों की भर्ती का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम दिनांक-10-02-2026 से 21-02-2026 तक जनपद के 16 ब्लॉक में किया जाएगा । जिसमें ड्रोन पायलेट जवान की 100 पदों पर एवं सुरक्षा सैनिक की 300 पदों पर भर्ती कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। जिसमें चयनित अभ्यार्थियों को 15 दिवस का आवासीय प्रशिक्षण ट्रेनिंग सेन्टर नोयडा परी चौक में देकर 58 वर्ष तक स्थायी नियुक्ति के साथ उत्तर प्रदेश के एवम भारत बड़े औ‌द्यौगिक क्षेत्रों एवम मंदिरों में पद स्थापित किया जायेगा। जी०डी०एक्स० सिक्योरिटी इण्डिया लि० नोयडा के भर्ती अधिकारी सुभाष यादव ने जिसमें जानकारी देते हुये बताया कि सभी वि०खं० कार्यालय पर 10:30 बजे से 3:30 बजे तक अलग-अगल तिथियों में चयन प्रक्रिया आयोजित की जायेगी इस भर्ती मेले के क्रम में दिनांक-10.02.2026 को वि०खं० फरह , दिनांक- 11.02.2026 वि०ख० बल्देव , दिनांक 12.02.2026, वि०खं० नन्दगाँव , दिनांक- 13.02.2026 वि०खं० छाता, दिनांक 16.02.2026 वि०ख, गोवर्धन , दिनांक 17.02.2026 वि०ख० मांट , दिनांक 18.02.2026 वि०खं० नौहझील , दिनांक- 19.02 .2026 वि०खं० राया , दिनांक 20.02.2026 वि.ख. चौमुहां , दिनाक 21 .02.2026. वि ० ख० मथुरा , आयोजित किया जायेगा। इस भर्ती के इच्छुक अभ्यार्थी जो न्यूनतम 10वी० पास ऊँचाई-168 सेमी० उम्र 19 से 45 वर्ष वजन 52 से 96 क्विग्रा० के बीच हो वही अभ्यार्थी इस भर्ती के लिये पात्र होंगे। इच्छुक अभ्यार्थी 10वी, 12वी की अंकसूची एवं आधारकार्ड की फोटोकापी, एक फोटो और केवल चयनित अभ्यार्थी के लिये पंजीयन शुल्क 250/.रु० के साथ निर्धारित तिथि में अपने-अपने विकास खण्ड स्थल पर उपस्थित हो। चयनित अभ्यार्थियों को स्थायी नियुक्ति के साथ वेतनमान 15,000/-रु० से 35,000/- के साथ पी०एफ० ग्रेच्युटी ई०एस०आई० द्वारा मेडिकल सुविधा वार्षिक वेतनवृद्धि, प्रमोशन, बोनस जैसी अनेक सुविधाये दी जावेगी। प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद संस्था द्वारा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा। इसके लिए 250 रुपए रजिस्ट्रेशन शुल्क होगा। इस भर्ती की अधिक जानकारी के लिये शिक्षित बेरोजगार युवक भर्ती अधिकारी के मोबाइल नम्बर 9936923820 सम्पर्क स्थापित कर जानकारी प्राप्त कर सकते है। सुभाष यादव भर्ती-अधिकारी मो०नं०-9936923820
Follow Samachar24