Loading...

बुलंदशहर में अपना दल (एस) ने की संगठनात्मक बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की

Gargachary Times 7 February 2026, 18:43 65 views
Bulandshahr
बुलंदशहर में अपना दल (एस) ने  की संगठनात्मक बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की
जनपद बुलंदशहर को अपना दल (एस) की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आज अपना दल एस के सिटी सेंटर जिला पंचायत मॉल स्थित जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी तथा संचालन जिला महासचिव खालिक अंसारी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, सदस्यता अभियान को तेज करने और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने पर चर्चा की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि वे आगामी जिला पंचायत चुनावों को देखते हुए प्रत्येक बूथ पर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाएं और नए सदस्यों को जोड़ें पार्टी पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि बुलंदशहर जनपद में आम जनमानस की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन पर दबाव बनाया जाएगा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाया जाएगा। बैठक में जिला पंचायत चुनाव की रूपरेखा तैयार की गई। जिला अध्यक्ष ने कहा, "अपना दल (एस) शोषितों, वंचितों और किसानों की आवाज है। हम राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल जी के नेतृत्व में संगठन को अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।" बैठक में प्रमुख रूप से राजकुमार भुर्जी, ठाकुर अमरपाल सिंह,खालिक अंसारी,भूप सिंह प्रधान,हामिद अली सैफी,गोपाल,शर्मा,प्रतीकभारद्वाज,एडवोकेट आरिफ अंसारी,गंगाशरण चौहान,पुरुषोत्तम सैन, डॉ राम सिंह,दीपक गौतम,असलम खान,हाजी नईम, मदनपाल,हाजी सबील अंसारी, डॉ राजीव अग्रवाल, डॉ प्रशांत लोधी, चांद सिद्दकी,लक्ष्मी सक्सेना,विक्रम निषाद मोहम्मद जाहिद शाहनवाज,सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Follow Samachar24